फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल्ली-पौड़ी हाईवे बिजनौर मार्ग पर पटरी पर लौटी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
बिजनौर मार्ग पर देवल के पास से गुजरते वाहन स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर रामराज क्षेत्र के देवल के पास बिजनौर मार्ग पर पिछले दो दिनों से पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है। वहां पर वाहन दौड़ रहे हैं। बिजनौर जाने वाली रोडवेज बसों व अन्य वाहनों का भी रोजाना की तरह आवागमन शुरू हो गया है। रविवार को टूटी सड़क पर निर्माण सामग्री डाल कर पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन



निर्माणाधीन दिल्ली-पौड़ी हाईवे पर देवल के पास बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भर गया था। हाईवे की मिट्टी भी बह कर नीचे आ गई थी। वहां वाहन फंस गए थे। जाम लग गया था। रोडवेज बसों व अन्य वाहनों में सवार लोग परेशान हो गए थे। एनएचएआई की टीम ने सड़क पर रोड़ी डलवाकर कुछ व्यवस्था संभाली थी।

शुक्रवार को सुबह इस मार्ग पर ट्रक के फंसने से परेशानी बनी तो मुजफ्फरनगर से बिजनौर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन बंद कर बसों को मेरठ व हरिद्वार मार्ग से बिजनौर भेजा गया। शुक्रवार देर शाम तक व्यवस्था सही हुई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह धूप निकली तो रोडवेज बसों व अन्य वाहनों का संचालन देवल मार्ग से शुरू हो गया। यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट आई। इसके बाद भी देवल के पास व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बारिश का पानी सड़क पर इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ था। सर्विस रोड भी टूट गई। वहां पानी के कारण सड़क पूरी तरह से गीली है, जिस कारण शनिवार को धूप निकलने के बावजूद सड़क पर कोई कार्य नहीं कराया जा सका। रविवार को निर्माण सामग्री डलवा कर सड़क को पक्का कराया जाएगा। - आशीष शर्मा, एसडीओ एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें