फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों की भूख हड़ताल

Mon, 21 Mar 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुढ़ाना। सोने के आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सर्राफा कारोबारी भूख हड़ताल पर बैठ गए। कारोबारियों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


एक्साइज ड्यूटी तथा पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सभी सर्राफा कारोबारी भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर हड़ताल पर हैं। सर्राफा कारोबारियों ने अब अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आरंभ कर दी है। सर्राफा कारोबारियों का अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन जारी है। 

रविवार को भूख हड़ताल पर पर बैठे कारोबारियों ने केंद्र सरकार द्वारा फैसला वापस लेने तक भूख हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर जयप्रकाश वर्मा, गगन वर्मा, मोन्टू वर्मा, इकबाल, सचिन, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, संजीव, फेरू, रूपचंद, पीनू, रामपाल, मुकेश वर्मा, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें