फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में भीड़ कम करने में सहयोग करे व्यापारी

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के बाद खुली एसडी कालेज मार्किट में कम भीड-भाड दिखाई दी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाजारों में भीड़ कम करने में सहयोग करे व्यापारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाजार में भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में इस पर चर्चा हुई कि जिन दुकानों का खुलना आवश्यक नहीं है, उन्हें बंद ही रखा जाए। बंदी के दिन कोई दुकान नहीं खुलेगी। बैठक में इस पर भी चर्चा हुई कि जरूरी सामान की दुकानें दिन में केवल दस से तीन बजे तक ही खुले।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक ली। बैठक में सभी व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। एडीएम ने व्यापारियों से कहा कि देश में कोरोना की समस्या सबके सामने है। हमारा यह प्रयास रहे कि भीड़ एकत्र न हो। इस समय आवागमन बंद है। बाजार में बाहर का ग्राहक नहीं आएगा। ऐसे में कपड़ा, होजरी, साइकिल, वाहन, इलेक्ट्रिक सामान, शूज शोरूम, चाट-पकौड़ी, रेस्टोरेंट, होटल, चाय की दुकान, कॉफी हब, जनरल स्टोर आदि अनावश्यक वस्तुओं की दुकानों, शॉपिंग मॉल्स, कॉम्पलैक्स को स्वैच्छिक सहयोग से ही बंद कर लिया जाए तो बेहतर है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब आम जनता के हित के लिए है। लॉकडाउन होगा तो सबकुछ ही बंद हो जाएगा। जनपद में केवल किराना स्टोर, मेडिकल स्टोर, दूध की डेयरियां और अन्य आवश्यक दुकानों को ही खुला रखे जाने की छूट दी जाए। इस पर व्यापारियों ने अपने-अपने मत रखे। अधिकतम व्यापारी नेता भयंकर बीमारी से बचाव में हर तरह के सहयोग के लिए तैयार दिखाई दिए। यह प्रस्ताव भी रखा कि आवश्यक सामान की दुकानों का भी समय तय कर दिया जाए। दिन में दस से तीन बजे तक ही खुले तो पूरे दिन का आवागमन बंद रहेगा। बैंठक में व्यापारी नेता रेवतीनंदन सिंघल, राजकुमा नरूला, अशोक कंसल, राकेश गर्ग, सुनील तायल, श्रीमोहन तायल, संजय मित्तल, श्याम सिंह सैनी, अजय सिंघल, अमित गर्ग, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, सरदार सुलक्खन सिंह, दीपक, प्रवीण खेडा, राजेंद्र काटी, अशोक बाठला, गोपाल गर्ग, राहुल वर्मा, सत्यप्रकाश, बिट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें