रतनपुरी क्षेत्र में हादसे में घायल युवक। स्रोतः संवाद
- फोटो : kathua news
रतनपुरी। बड़सू के निकट ट्रैक्टर टॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार रसूलपुर दभेड़ी निवासी चार युवक घायल हो गए। घायल युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी जीशान पुत्र यामीन, गुफरान पुत्र यामीन, सावन पुत्र युसूफ तथा जीशान पुत्र इन्शाद ट्रैक्टर ट्रॉली में दौराला ईंट डालकर वापस अपने गांव आ रहे थे। जब वे लोग बड़सू के निकट पहुंचे, तभी ट्रैक्टर चालक जीशान दूसरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और तेज गति से दौड़ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार उक्त चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने चारों को बामुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खतौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों कों हायर सेंटर रेफर किया है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी सूचना दी है।
रतनपुरी क्षेत्र में हादसे में घायल युवक। स्रोतः संवाद- फोटो : kathua news
रतनपुरी क्षेत्र में हादसे में घायल युवक। स्रोतः संवाद- फोटो : kathua news
रतनपुरी क्षेत्र में हादसे में घायल युवक। स्रोतः संवाद- फोटो : kathua news