फोटो कैप्शन शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में छात्राओं की जांच कर
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 400 मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाइयां वितरित की गई । प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी के तत्वावधान में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन सुनील अग्रवाल ने किया।
शिविर में आंख, नाक, कान, गला, दांत, त्वचा, बीपी, शुगर व बुखार आदि रोगों की जांच की गई। शिविर में रोटरी क्लब मिड टाउन की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस मेडिकल मोबाइल वैन उपलब्ध रही। रोटरी क्लब की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि क्लब समय समय पर विभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को लाभ दिला रहा है ।
टीम में डॉ प्रकाश, डॉ अलमास आदिल, डॉ दीपाली, डॉ श्रद्धा, डॉ तान्या कौशिक, डॉ साहिल, डॉ विनय गुप्ता व डॉ शमा चौधरी उपस्थित रहे। शिविर के इंचार्ज अनुज कुमार शाहबाज व शिव कुमार का योगदान रहा।