फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा तहसीलों में आज निकालेगी ट्रैक्टर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा तहसीलों में आज निकालेगी ट्रैक्टर रैली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह गणतंत्र दिवस पर अपनी-अपनी तहसील क्षेत्रों में किसानों के समर्थन में भारी संख्या में ट्रैक्टर रैली निकाल कर आंदोलनकारी किसानों कि आवाज उठाते हुए तहसीलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पुरकाजी, चरथावल व सदर विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख नेता, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान महावीर चौक पर ट्रैक्टरों के जत्थे के साथ पहुंचकर नगर में ट्रैक्टर रैली के बाद तहसील सदर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बुढ़ाना तहसील पर ट्रैक्टरों के जत्थे के साथ पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया। बुढ़ाना, खतौली व जानसठ तहसील पर राष्ट्रीय ध्वज सपा विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें