फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का ट्रैक्टर रजबाहे में गिरा, घायल

विज्ञापन
मोरना में रजबाहे में गिरे ट्रैक्टर को निकालते ग्रामीण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ट्रैक्टर रजबहे में गिरा, किसान घायल
विज्ञापन

मोरना। मोरना शुगर मिल से गन्ना डालकर लौट रहे किसान को झपकी आने से उसका ट्रैक्टर असंतुलित होकर रजबहे में जा गिरा। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर निवासी गौरव उर्फ बोलर पुत्र राजवीर शुक्रवार को ट्रैक्टर बुग्गी से गन्ने डालने के लिए शुगर मिल में आया था। बारिश के चलते मिल नो केन होने के बाद मिल प्रबंधन को मिल को बंद करना पड़ा। जिसके चलते मिल में पहुंचे किसानों को काफी समय लग गया। मिल शुरू होने पर सिकंदरपुर के किसानों का गन्ना तोलने का नंबर आया, तो गौरव अपने ट्रैक्टर बुग्गी को तुलवा कर मिल के बराबर से रजबहे की पटरी से अपने गांव जा रहा था। अचानक उसको झपकी आ गई। जिसके चलते ट्रैक्टर रजबहे में जा गिरा। साथ आ रहे अन्य किसानों ने इस हादसे को देखते ही शोर मचा दिया। किसानों ने गौरव को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें