फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में मूसलाधार बारिश, दिन में रिमझिम फुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में शुक्रवार रात में मूसलाधार बारिश हुई। शनिवार दिन में रिमझिम फुहारों के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। शहर में बारिश से सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बनी रही। आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 65.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से जिले में लगातार वर्षा हो रही है। शुक्रवार रात जिले में जमकर बारिश हुई। दिन में भी कई बार तेज वर्षा हुई तो लगातार रिमझिम फुहार पड़ती रही। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।आद्रता 98 प्रतिशत रही। जिले में वर्षा 65.8 मिली मीटर रिकार्ड की गई। दिन में हुई बारिश के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। शाम के समय बारिश रुकी तो आम आदमी बाजारों में निकला और भीड़ रही। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ के हालात रहे। गलियों और सड़कों पर आम जन मानस का निकलना मुश्किल रहा। जिन गलियों में सड़के खोदी गई हैं उनमें हालात बदतर रहे। आईजीएल और जल निगम ने शहर में कई कालोनियों में सीवर और गैस लाईन बिछाने का काम चला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें