फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में आंधी के साथ बारिश, तूफान की आशंका से सहमे लोग

Wed, 09 May 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंगलवार रात शहर में कड़कती बिजली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई। मंगलवार की शाम जिले में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। दिन भर तूफान की आशंका को लेकर जनमानस में भय का माहौल रहा। बाजार खाली नजर आए और सड़कें सुनसान रही। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या भी कम देखी गई। स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की वजह से ताले लटके रहे।  
विज्ञापन


तूफान को लेकर अलर्ट के बाद जिलेभर में तेज आंधी का डर जिंदगी पर छाया रहा। सोमवार की रात में 12 बजे के बाद मौसम बिगड़ने लगा। तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पूरी रात शहर में अंधेरे में रहा। कस्बों और गांवों में भी बिजली नहीं आई।

मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप खिली, लेकिन मौसम खराब होने का डर बना रहा। शाम होते-होते आकाश में काले बादल छा गए। तेज आंधी के साथ रात आठ बजे से भारी बारिश प्रारंभ हो गई। मौसम खराब होने की आशंका में प्रशासन ने पहले ही जिले के इंटर कॉलेज और स्कूल बंद करा दिए।
विज्ञापन


बाजारों में ग्राहक दिखाई नहीं दिए। सड़कों पर सन्नाटा रहा। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्राइवेट बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या कम रही। नागरिकों ने शहर से बाहर जाने के प्रोग्राम कैंसिल कर दिए। निजी वाहनों से यात्रा करने से गुरेज रखा गया। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी कम दिखाई दी।

तेज आंधी के कारण शहर के भोपा रोड पुल, एसडी कॉलेज मार्किट की छत पर लगे होर्डिग्स उखड़ कर लटक गए। मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में आंधी के कारण कई पेड़ टूटकर गिर गए। तूफान के डर से नागरिकों ने घर की छतों से लोहे के सामान, पाईप आदि हटा लिए। आंधी की रेतीली धूल से बचने के लिए घर के खिड़की दरवाजे बंद रखे गए।   

खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित 
मुजफ्फरनगर। तेज आंधी के कारण जिले में कई जगह बिजली के खंभे टूट गए और आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं होने से कस्बों में नागरिकों को दिक्कतें आई। पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी। मौसम खराब की आशंका को लेकर शहर में लोगों में पहले से ही पानी एकत्र कर लिया। 

कई कालोनियों में भरा पानी 
मुजफ्फरनगर। तेज बारिश के कारण शिवचौक, रुड़की रोड, खालापार, जनकपुरी आदि कालोनियों में पानी भर गया। मीनाक्षी चौक से महावीर चौक के बीच जल निगम की अमृत योजना में अधूरा कार्य पड़ा होने के कारण बारिश के बाद सड़क पर चलना दूभर हो गया।

शहर में जहां-जहां पाइप लाइन डालने का कार्य चल रह हैं, वहां बारिश के पानी से दिक्कते आई। शहर की दस से ज्यादा ऐसी कालोनियां है, जिनमें पानी भरने से आना-जाना मुश्किल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें