फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई

विज्ञापन
खतौली तहसील में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कराती एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी स्थापना दिवस के दूसरे दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मतदाता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। डीएम ने मतदाता दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलाई। लोगों ने राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता शपथ को दोहराया।
विज्ञापन

शहर के नुमाइश मैदान में एलईडी के माध्यम से मतदाता जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किए जाने वाला प्रसारण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, डीएम उमेश मिश्रा ने स्वीप अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। युवाओं को मतदाता पहचान पत्र दिए गए। संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार और भारत भूषण अरोरा ने किया। नगरपालिका परिषद् में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को मताधिकार की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार जनता को मिले अधिकारों में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण अधिकार है। इस मौके पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने स्वागत किया। एई जलकल सुनील कुमार, जेई जल जितेंद्र कुमार माैजूद रहे।क

खतौली तहसील में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण कराती एसडीएम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें