फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली में मोबाइल खरीदने पर ग्राहकों को टमाटर फ्री

विज्ञापन
खतौली मोबाईल के साथ टमाटर देते हुए।
विज्ञापन
दो ईयर बड्स भी फ्री दे रहा मोबाइल विक्रेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। टमाटर के दामों में हुई वृद्धि को व्यापारियों ने अपने प्रचार का माध्यम भी बना लिया है। एक मोबाइल विक्रेता ने मोबाइल खरीद पर एक किलो टमाटर के साथ अन्य लुभावने गिफ्ट देने की घोषणा की है। अब तक कई ग्राहक फ्री में टमाटर ले चुके हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला श्यामपुरी स्थित टेलीकाॅम के प्रोपराइटर अंकुश और दीपक ने ग्राहकों को लुभाने का नया तरीका खोज लिया। टमाटर के दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम होते ही मोबाइल खरीद पर एक किलो टमाटर और दो ईयर बड्स् उपहार में देने शुरू किए है। दुकानदार अंकुश का कहना है कि टमाटर के भाव आसमान को छू रहे थे। इसी वजह से मोबाइल के साथ टमाटर और ईयर बड्स उपहार में दिए। एक सप्ताह में वे शादाब, मुकुल, विशाल, पुनीत आदि ग्राहकों मोबाइल की बिक्री इस स्कीम के तहत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें