फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर के विकास पर खर्च होंगे 60 लाख, पड़ाव चौक से होगी जलनिकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में करीब 60 लाख रुपये के विकास के प्रस्ताव पास हुए। पड़ाव चौक पर पानी निकासी की लाइन भी बिछाई जाएगी। पुराने टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। आवारा कुत्तों और बंदरों को पकड़वाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ है।
नगर पंचायत के सभागार में आयोजित बैठक में लगभग 60 लाख रूपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए हैं। मीरापुर की सबसे बड़ी समस्या जल भराव पर चर्चा की गई। पड़ाव चौक में 12 इंच की पाइप लाइन बिछाकर व नाला निर्माण कराकर जल भराव की समस्या से कस्बेवासियों को निजात दिलाई जाएगी। चेयरमैन जमील अहमद ने बताया कि सभी वार्डों में जलभराव की समस्या है, जिसका जल्द समाधान कराया जाएगा। पुराने खड़ंजे और चैनरों की मरम्मत का कार्य भी जल्द कराया जाएगा। इसके अलावा पथ प्रकाश, सड़कों के गड्ढे, कैमरे, पेयजल, स्थाई प्रकाश व्यवस्था आदि के प्रस्ताव पर सभी सभासदों ने अपनी सहमति दी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कमला कांत राजवंशी ने बताया कि सभी पुराने टेंडरों को निरस्त कर दिया गया है। इनकी जगह अब नए टेंडर प्रस्तावित किग गए हैं। कस्बे के दो तालाबों के पुराने टेंडरों को निरस्त कर दिया गया। इनकी जगह अब अमृत सरोवर के नए प्रस्ताव पारित किए गए है। साथ ही हाईवे पर तिरंगा लाइटों का, कस्बे में बंदरों व कुत्तों के आतंक को देखते हुए इनको पकड़वाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में सभासद राधा, राजबीरी, शिव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, दिलशाद मलिक, नाजली खैर, रेशमा, कपिल कुमार, शौकत मलिक, असलम राईन, कमर जहां, सुल्ताना, शिव कुमार, शहजाद, राशिद व आबिदा नाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें