फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टोल फ्री नंबर करेगा अभिभावकों की समस्या का हल

Thu, 21 Nov 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के देरी से आने या न आने को लेकर शिकायतें अक्सर होती रहती हैं। मिड डे मील में बरते जानी लापरवाही भी कई बार बड़ी समस्या बन चुकी है। इस प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है। इसके जरिए स्कूलों में किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर अभिभावक शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद में 951 परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें लगभग 141174 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालयों में लगभग 5000 शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात हैं। अभिभावकों की तरफ से समय से शिक्षकों के विद्यालय न आने या देर से विद्यालय खुलने की शिकायत मिलती रहती है। मिड-डे मील में कई बार लापरवाही की सूचनाएं भी मिलती रहीं हैं। निरीक्षण के दौरान शिक्षक गायब मिलते हैं।
ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर 18008893277 को विद्यालय की दीवारों पर अंदर और बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी टोल फ्री नंबर दर्ज शिकायतों को रिकार्ड किया जाएगा। जांच के लिए कमेटी गठित होगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


- एमडीएम के बारे में भी हो सकेगी शिकायत
शिक्षकों के देरी से पहुंचने के अलावा मिड-डे मील में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने की भी शिकायतें टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई जा सकती हैं। बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील में बरती जा रही लापरवाही पर भी रोक लग सकेगी। मिड डे मील में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने, मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने और साफ-सफाई आदि को लेकर शिकायतें टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई जा सकती हैं।
बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि टोल फ्री नंबर के जरिए विद्यालयों में अनुशासन व्यवस्था बन सकेगी। शिक्षकों के मनमाने व्यवहार पर रोक लगेगी। इसके लिए सभी विद्यालयों में टोल फ्री नंबर को अंकित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें