फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ससुर के सामने पत्नी को बोला तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूद नगर निवासी फिरोज ने ससुर के सामने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। मारपीट की कोशिश की। आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मीनाक्षी चौक के पास रहने वाले आस मोहम्मद ने अपनी बेटी की शादी महमूद नगर निवासी फिरोज के साथ सात साल पहले की थी। वह मुंबई में काम करता था। वह वहां पर किसी महिला के साथ रहने लगा। यह जानकारी विवाहिता को मिली तो उसने घर आए अपने पति को समझाया लेकिन उसकी एक न सुनी।आरोप कि विवाहिता के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर विवाहिता का पिता अपने रिश्तेदार के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा तो वहां आरोपी युवक ने अपने ससुर के सामने ही अपनी पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें