फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मॉक ड्रिल कर आज परखेंगे ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस संक्रमण की किसी भी आशंका से निपटने में जुट गया है। जनपद में लगे ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता की जांच के लिए शनिवार को मॉकड्रिल की जाएगी। जिसके लिए प्रत्येक चिकित्सा इकाई के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।चार स्थानों पर होगी ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.विक्रांत ने बताया कि जनपद में चार ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। चारों में शनिवार को मॉक ड्रिल कर उनकी क्रियशीलता का आंकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएमओ की ओर से जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में स्थापित प्लांट की क्रियाशीलता जांचने के लिए एसीएमओ डॉ.शैलेष जैन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। सीएचसी बुढाना के लिए एसीएमओ डॉ.प्रशांत कुमार और सीएचसी खतौली के लिए एसीएमओ डॉ.दिव्या वर्मा को नोडल नामित किया गया है। तीनों अधिकारी शनिवार सायं चार बजे तक रिपोर्ट देंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से सक्रिय होने के चलते चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से सीएमओ को निर्देश जारी किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें