फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधाओं का आज होगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मभूमि आंदोलन के योद्धाओं का आज होगा सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर संघर्ष करने वाले योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा। उन सभी पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने इस आंदोलन में बड़ी भूूमिका निभाई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि तत्कालीन जिला प्रचारक व वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा वाचक के निर्देशन में छह मार्च 1983 में विराट हिंदू सम्मेलन में रामजन्म भूमि मुक्ति का प्रस्ताव पारित हुआ और राम मंदिर आंदोलन की नींव पड़ी। हिंदू जागरण और अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाने को लेकर जीआईसी मैदान में उठी राम मंदिर निर्माण की आवाज धीरे-धीरे आंदोलन में बदल गई। जिले में आयोजित राम ज्योति यात्रा और शिला पूजन ने इस आंदोलन को गति दी। वर्ष 1990 की दीपावली पर लोगों ने राम ज्योति से ही दीपक जलाए और अपने घरों को रोशन किया। छह दिसंबर 1992 में रामभक्तों ने अयोध्या पहुंचकर गोलियां, लाठियां खाईं, लेकिन अपने प्रण पर अडिग रहे। उन सभी संघर्षरत कार्यकर्ताओं की तपस्या और त्याग के परिणामस्वरूप आज रामनगरी में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। कथा वाचक साध्वी ऋतंभरा, साध्वी उमा भारती, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल एवं अनेक संतों महापुरुषों ने यहां विशाल सभाएं संबोधित की थी। भाजपा के वरिष्ठ लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में आयोजित भव्य यात्रा में यहां के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर लंबी लडाई लड़ने वाले योद्धाओं के सम्मान के लिए आज पांच अगस्त को गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 12.00 बजे संघर्ष योद्धाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। डॉ गणेश सिंह, जयपाल सिंह सिसौली, ज्ञानचंद सिंघल, डॉ सुरेश संगल, ललित माहेश्वरी, रघुबर दयाल, रमेश साई, विष्णु दत्त एडवोकेट, रामफल सिंह एडवोकेट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता इस संघर्ष गाथा के साक्षी हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद ऊटवाल, विधायक विक्रम सैनी आदि मौजूद रहेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें