फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अग्निवीर भर्ती में आज अमरोहा और रामपुर की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती की शारीरिक परीक्षा में शनिवार को अमरोहा और रामपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को परीक्षा नहीं कराई गई। शुक्रवार रात से ही मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। प्रमाणपत्रों की जांच के बाद 11 ग्रुप बनाए गए हैं। अग्निवीर सामान्य डयूटी के लिए कुल 1171 अभ्यर्थियों का पंजीकरण है। मेरठ रोड, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेंड पर अभ्यर्थियों देर रात तक डटे रहे। इससे पहले बुलंदशहर के अभ्यर्थियों की भर्ती कराई गई।
विज्ञापन

दौड़ के लिए इस तरह बांटे जा रहे अंक
मुजफ्फरनगर। अग्निवरी भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए 100 अंक निर्धारित है। अगर अभ्यर्थी 16 सौ मीटर की दौड़ साढ़े पांच मिनट या इससे कम समय में पूरी करता है तो उसे 60 अंक मिलेंगे। ऐसे अभ्यर्थियों को ग्रुप ए में शामिल किया जाता है। पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर ग्रुप बी में स्थान मिलेगा और अंक 48 मिलेंगे। पांच मिनट 46 सेकेंड से छह मिनट में दौड़ पूरी करने पर 36 अंक मिलेंगे और ग्रुप सी में स्थान रहेगा। छह मिनट एक सेंकेंड से छह मिनट 15 सेकेंड में दौड़ पूरी करने वालों के लिए 24 अंक निर्धारित है, इन्हें ग्रुप डी में शामिल किया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें