फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्नातक में एक से चार सितंबर तक मिलेगा खाली सीटों पर प्रवेश

Thu, 28 Aug 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो माह से महाविद्यालयों में पंजीकरण और प्रवेश की प्रक्रिया का दौर जारी है। इस बार स्नातक कक्षाओं में सीट के सापेक्ष पंजीकरण न होने से दाखिलों की रफ्तार धीमी चली। महाविद्यालयों में खाली सीटों को भरने के लिए नए पंजीकरण और पूर्व पंजीकृत छात्रों को मौका दिया गया है। अब फिर से एक से चार सितंबर तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन


सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्या डा. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि 30 अगस्त तक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही पूर्व पंजीकृत छात्रों को भी संशोधन का मौका दिया गया है। वह अपने आवेदन की त्रुटियों को सुधार कर पंजीकरण करेंगे।
इसके साथ ही वह अभ्यर्थी जो कि वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने के बाद कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए हैं। वह अपना ऑफर लेटर वेबसाइट से डाउनलोड कर सीधे प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन



30 फीसदी सीट हैं अभी खाली

छात्राओं का जैन कन्या डिग्री कॉलेज में बीए में 520 सीट हैं। यहां पर अभी तक 344 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों के चलते आवेदन में त्रुटियां रही। अब समस्त पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए लिए पंजीकरण फिर से हो रहे हैं। संशोधन के बाद अभ्यर्थियों को एक सितंबर तक अपने आवेदन की कॉपी महाविद्यालय में जमा करानी होगी। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में बीएससी बायो में 5 सीट खाली हैं जबकि बीएससी गणित में 80 सीट के सापेक्ष 31 सीट पर ही दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें