फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कलक्ट्रेट में सपा, रालोद और भाकियू धरना- प्रदर्शन करेगी। इन संगठनों ने मुख्यालय के घेराव का एलान कर जिला पुलिस प्रशासन का सिरदर्द बढ़ा दिया है। रालोद ने कलक्ट्रेट में हवन करने की बात कही है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक पखवाडे़ से अधिक समय से दिल्ली बार्डर पर किसान संगठनों का आंदोलन चल रहा है। अब किसान संगठनों ने 14 दिसंबर को कलक्ट्रेट घेरने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में किसानों के समर्थन में जुटे समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने भी 14 दिसंबर के इस आंदोलन में शामिल होने की अपनी तैयारी कर ली है। भारतीय किसान यूनियन की ओर से भी कलक्ट्रेट का घेराव करने की तैयारी की गई है। इसके साथ ही अन्य किसान संगठनों के द्वारा भी जिला मुख्यालय सहित जिले के दूसरे स्थानों पर प्रदर्शन की तैयारी की है। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने बताया कि कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के समर्थन व किसान विरोधी कानूनों को वापसी की मांग को लेकर प्रात: 11 बजे सपा जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर किसान आंदोलन की आवाज को बुलंद करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरे जिले से कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचेंगे। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने बताया कि जयंत चौधरी के निर्देश में पार्टी कार्यकर्ता इस आंदोलन में पूरी मजबूती के साथ शामिल होंगे। रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे और इस दौरान डीएम कार्यालय पर सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे किसान संगठनों ने भी मुख्यालय के घेराव की तैयारी की है। इस प्रदर्शन को टालने और इसका असर कम करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। प्रशासन ने कलक्ट्रेट को घेराव और ज्यादा भीड़भाड़ से बचाने के लिए प्रदर्शनकारियों को दूर रखने की रणनीति पर जोर दिया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से वार्ता की गई है। प्रशासन कलक्ट्रेट में ज्यादा भीड़ जमा नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें