फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पहुंचने को जनपद को दो पॉइंट में बांटा

विज्ञापन
जानसठ में भाकियू कार्यकर्ता की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दिल्ली में पहुंचने को जनपद को दो क्षेत्रों में बांटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। भारतीय किसान यूनियन की बैठक में दिल्ली परेड में जाने की रणनीति तैयार की। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष चौधरी धीरज लाटियान के नेतृत्व व सहारनपुर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक बुुधवार को पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित गोल्डन बेल्स स्कूल में हुई। जिसमें जनपद को दो क्षेत्रों में बांटकर की गई पहली समीक्षा बैठक में पहला स्थान जानसठ ब्लॉक में जहां पांचों ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। दूसरा समीक्षा बैठक बघरा ब्लॉक के निर्माणा में हुई। जहां पर चारों ब्लॉक अध्यक्षों ने एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से 25 जनवरी को सुबह दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने के लिए हुंकार भरी। जनपद मुजफ्फरनगर से तीन हजार ट्रैक्टरों का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक ब्लॉक में बृहस्पतिवार से ब्लॉक अध्यक्ष के साथ 2-2 जिम्मेदार जिले के प्रत्येक गांव का दौरा करना शुरू कर देंगे। जनपद से ट्रैक्टरों के कूच करने के दो स्थान बनाए गए हैं। सुबह 9 बजे तक दौराला टोल प्लाजा और दूसरा स्थान बायवाला चेक पोस्ट, समय सुबह 9 बजे तक 25 जनवरी 2021 को तिरंगा झंडा के साथ पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर महकार सिंह, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह, खतौली ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र चौहान, बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बालियान, बघरा ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, सविंदर राठी, योगेश शर्मा, नीटू दुल्हैरा, अमित जड़ौदा, शक्ति सिंह, पीयूष पंवार, कुलदीप सिरोही, अशोक घटायन, भारत वीर आर्य, अजय पिंडोरा, नीरज पहलवान, दानिश प्रधान, परवीन गोलियां, दिनेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें