फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल एमडी ने दी पेराई क्षमता विस्तार की मंजूरी

विज्ञापन
रोहाना मिल में पहुंचे आईपीएल शुगर्स के एमडी डॉ पीएस गहलौत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आईपीएल एमडी ने दी पेराई क्षमता विस्तार की मंजूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रोहाना। आईपीएल मिल के एमडी ने बुधवार को रोहाना चीनी मिल का निरीक्षण करने के बाद पेराई क्षमता के विस्तारीकरण को मंजूरी दी। आईपीएल के एमडी डॉक्टर पीएस गहलोत बुधवार को रोहाना कलां स्थित चीनी मिल में पहुंचे और एथेनॉल प्लांट व सीबीजी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल अधिकारियों को विस्तारीकरण कार्य को मार्च के अंत तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। मिल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बताया कि विस्तारीकरण के बाद मिल की पेराई क्षमता 18 हजार क्विंटल से बढ़कर 25 हजार क्विंटल प्रतिदिन तक हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने सात दिसंबर तक का खरीदे गए गन्ने का तीन करोड़ का भुगतान किसानों को कर दिया है। इस अवसर पर डिस्टलरी मैनेजर सोमनाथ मुखर्जी, गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक, चीफ इंजीनियर नवीन राठी व नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें