फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बस का इंतजार कर रहा दंपती व बेटी बाइक की टक्कर से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी। पीर के पास बस की इंतजार में खड़े पति-पत्नी और पांच वर्षीय बालिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों के अलावा बाइक चालक भी घायल हो गया। बाबरी निवासी नीटू (37) अपनी पत्नी पिंकी (35) व बेटी मधु (5 साल) के साथ अपनी ससुराल से वापस अपने गांव बाबरी जा रहा था। शाम को तीनों पीर के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मुज़फ्फरनगर की ओर से मांड़ी निवासी संजीव और उसका एक साथी शामली की और बाइक से जा रहे थे। तेज गति से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े नीटू, उसकी पत्नी पिंकी और पुत्री मधु से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पिंकी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे में बाइक चालक संजीव भी घायल हुआ है। उसका साथी मौके से भाग गया। सभी घायलों को पुलिस ने बघरा अस्पताल पहुंचाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें