फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के मर्डर का सनसनीखेज खुलासा: बेटा निकला कातिल, कबूल किया अपना जुर्म और...

Sun, 12 Sep 2021 07:16 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी ऋषिपाल की हत्या के मामले में उसके बेटे सुमित को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। गांव के लोगों से उधार लेकर शराब पीते थे, उधारी का रुपया उसे चुकाना पड़ता था। उसके पिता के गांव के ही एक व्यक्ति से समलैंगिक संबंध थे। बदनामी से बचने के लिए वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रुकनपुर निवासी ऋषिपाल का शव 18 अगस्त 2021 को ओमप्रकाश के ईंख के खेत में मिला था। ऋषिपाल की हत्या के शक में उसके बेटे सुमित कुमार ने गांव के ही तीन व्यक्ति मोहन, आदेश और नितीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद मृतक के बेटे सुमित को ही हत्या के आरोप में हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में सुमित की निशान देही से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू और मोबाइल बरामद कर लिया।

वहीं हत्यारोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने दो साल पहले दो बीघा जमीन बेची थी। इसके बाद 2020 में लोन लिया था। लोन के रुपये में से उसे कुछ नहीं दिया। इस बात को लेकर उसकी अपने पिता से कहासुनी भी हुई थी। उसके पिता शराब पीने के आदी हो गए। गांव के लोगों से उधार लेकर शराब पीते थे, उधारी का रुपया उसे चुकाना पड़ता था। उसके पिता के गांव के ही एक व्यक्ति से समलैंगिक संबंध थे, जिसका गांव में पता चल गया था। उसके पिता बची हुई जमीन को भी बेचना चाहते थे, जिस कारण उसकी बदनामी हो रही थी। इसलिए उसने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोपी पुत्र सुमित कुमार का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें