फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे की शान नहीं होने देंगे कम

Sun, 21 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शनिवार को भाजपाइयों द्वारा शामली शिवचौक से निकली गई तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली/कैराना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसद हुकुम सिंह के नेतृत्व में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। जगह जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।  पूर्वाह्न करीब 11 बजे कैराना में कलस्यान चौपाल से सांसद हुकुम सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू की गई।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बाइको पर सवार थे और उनकी बाइकों तिरंगा लहरा रहा था। यात्रा कलस्यान चौपाल से कैराना कस्बे के चौक बाजार होती हुई ग्राम भूरा पहुंची। जहां स्वागत करते हुए काफी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। इसके बाद ग्राम पावटी कला होते हुए झिंझाना के गाड़ीवाला चौराहा से होकर झिंझाना पहुंची। इसके बाद ग्राम टिटौली होते हुए शामली में सुभाष चौक पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन- बान और शान है।  

कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि तिरंगे की शान कभी कम नहीं होने दी जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रामजीलाल कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, हरबीर मलिक, प्रियंवदा तोमर, मोहित जैन, सचिन जैन, पीयूष वर्मा, पुनीत द्विवेदी, राजेश मलिक, मेहरबान कुरैशी, गुरदीप चौहान, मनोज शर्मा, इदरीश चेयरमैन, सुभाष चौधरी, सेठपाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें