फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सहारनपुर तक पटरियां बिछाने के लिए 23 जून तक का समय

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर :: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण करने पहुंची विश्व बैंक, कॉरिडोर और कार्यदायी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मालगाड़ियों के परिवहन के लिए पश्चिम बंगाल के दानाकुनी से लुधियाना तक बनाए जा रहे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण रफ्तार पकड़ रहा है। खुर्जा से खतौली के बीच के हिस्से को कार्यदायी कंपनी एलएंडटी 31 मार्च तक हैंडओवर कर देगी। सहारनपुर तक पटरियां बिछाने के लिए 23 जून तक का समय तय किया गया है।
विश्व बैंक की तकनीकी टीम के सदस्य मार्था लॉरेंस, सरोज आयुष, सौरभ सूद, सचिन भानुशाली, स्टीफन एंथोनी और जोहान हेंड्रिक, फ्रेट कॉरिडोर के सीपीएम अनिल कालरा, एलएंडटी के परियोजना निदेशक एके सिंह, प्रशासन प्रमुख डॉ. रमन चौधरी, मुख्य सुरक्षा प्रबंधक सचिन चौहान और विश्व बैंक की सामाजिक और पर्यावरण टीम से श्रीहरि और दमनजीत सिंह मिन्हास ने 14 से 16 मार्च तक परियोजना का दौरा किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को एलएंडटी के प्रशासन प्रमुख डॉ. रमन चौधरी ने बताया कि खतौली में स्क्रीन पर पूरे प्रोजेक्ट को देखा गया। सहारनपुर तक पटरियां बिछाने के लिए 23 जून तक का समय तय किया गया है। तकनीकी और विश्व बैंक की सामाजिक और पर्यावरण टीम ने परियोजना की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि कॉरिडोर का कार्य तेजी से चल रहा है। मालगाडिय़ों के परिवहन में आसानी होगी। जिले में भी चार स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन




छह राज्यों से गुजर रहा कॉरिडोर



मालगाड़ियों के लिए तैयार किया गया ईस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर छह राज्यों से होकर गुजर रहा है। पंजाब में 88 किमी, हरियाणा में 72 किमी, यूपी में 1076 किमी, बिहार में 236 किमी, झारखंड में 199 किमी और पश्चिम बंगाल में 202 किमी की लंबाई होगी। सबसे ज्यादा लंबाई उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें