फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजली के लिए सड़क पर उतरे लोग, रुड़की रोड पर हंगामा

विज्ञापन
शहर के रुड़की रोड स्थित बिजलीघर पर जमा लोग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड बिजलीघर की आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए लोग बिजलीघर पर पहुंच गए और वहां ताला लटका देख जाम लगाने का प्रयास किया। एसडीएम परमानंद झा और सिटी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


शहर के रुड़की रोड स्थित बिजलीघर से शहर के बाननगर, रुड़की रोड, मिमलाना में बिजली आपूर्ति की जाती है।फॉल्ट के चलते आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने नहीं पहुंचे। देर शाम घरों में पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। रात करीब आठ बजे लोग एकत्र होकर बिजलीघर पर पहुंचे तो ताला लटका मिला। इस दौरान लोगों ने रुड़की रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। जाम की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और सीओ मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि लाइनमैन को बुलाकर फॉल्ट ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक ग्रामीण मौके पर डटे हुए थे। इस मौके पर प्रधान हसरत, धनराज, अंकुर कुमार, आलोक कुमार, निखिल, विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें