फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक और युवती के बीच दोस्ती बन गई काल

विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचा नहर में समाने वाले युवक का भाई विलाप करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
युवक और युवती के बीच दोस्ती बन गई काल
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। बेलड़ा में गंगनहर पुल से युवक और युवती के छलांग लगाने की खबर परिजनों को लगते ही कोहराम मच गया। पलक झपकते ही युवक और युवती के परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। युवक और युवती के बीच दोस्ती ही काल बन गई। युवक और युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस पर परिवार के साथ ही गांव के लोग अनभिज्ञता जता रहे हैं।
युवक ने गंगनहर में छलांग लगाने से पहले अपने बड़े भाई को कॉल कर युवती के साथ गंगनहर में कूदने की जानकारी दी थी। इस पर उसने अपने भाई को काफी समझाया कि ऐसा करने से परिवार बिखर जाएगा। इस पर युवक ने कॉल काट दी। इस पर अनहोनी की आशंका में उसका भाई परिजनों को साथ लेकर बेलड़ा गंगनहर पुल पर पहुंचा। हालांकि परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक-युवती गंगनहर में छलांग लगा चुके थे। मौके पर बाइक और युवक-युवती के मोबाइल मिले, जिन्हें पुलिस कब्जे में ले चुकी थी।
विज्ञापन

कुछ देर रुककर गांव लौट गए युवती के परिजन
भोपा। क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमी युगल के गंगनहर में डूबने की जानकारी युवती के परिजनों को पुलिस द्वारा दी गई। बेटी के गंगनहर में डूबने की सूचना पर उसके भी परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर वहां रुककर घर लौट गए। इस दौरान युवती की मां ने बताया कि बेटी कुछ देर पहले ही गांव में किसी काम से जाने की बात कहकर थोड़ी देर में आने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद पुलिस द्वारा ही उन्हें उसके नहर में कूदने की जानकारी दी गई। युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के प्रेम-प्रसंग की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में भी दोनों केे परिजन अनभिज्ञता जता रहे हैं।
गांव में पांच सौ मीटर की दूरी पर है दोनों का घर
भोपा। युवक और युवती के घर गांव में करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों केबीच करीब ढाई-तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन इस संबंध में दोनों के करीबी दोस्तों व कुछ ही लोगों को जानकारी थी। वहीं, दोनों के परिजनों का दावा है कि उन्हें उनके प्रेम-प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

एकतरफा प्रेम-प्रसंग में युवती की हुई थी हत्या
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव में करीब तीन साल पूर्व भी प्रेम-प्रसंग को लेकर बड़ी घटना हुई थी, जब एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते गांव की युवती की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी अब तक जेल में बंद है, जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें