फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों पर शिकंजा कसो

Tue, 22 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। उपजिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने महिलाओं व लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश पुलिस महकमे को दिए। इस प्रकार की घटनाओं में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। 
विज्ञापन

  कोतवाली में सोमवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि दुल्हैंडी पर विवाद करने वालों की तुरंत जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। सड़कों पर तेजी से वाहन कतई न चलाए तथा एक वाहन पर तीन सवारी न बैठे। 
  सीओ जोगेंद्र लाल ने कहा कि नगर व गांवों में अवैध तरीके से शराब बेचने वालों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें। 
न्होंने चेताया कि होली पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सहयोग देना चाहिए।   अध्यक्षता कालूराम त्यागी और संचालन वसीम अहमद ने किया। बैठक में तहसीलदार सतीश कुमार कुशवाह, पूर्व चेयरमैन हाजी शाहनवाज लालू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंघल, डा. मंसूर उलहक, नईम कुरैशी, धर्मेंद्र तोमर, नासिर सिद्दीकी, मुकेश कुमार सिंघल, राकेश जैन, प्रताप गुर्जर, विनीत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें