फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरज-गरज कर निकल रहे बदरा, बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुछ देर हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया
विज्ञापन

- गर्मी के बीच ही कांवड़ लेकर निकल रहे शिवभक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बादल आते है गरजते हैं और बिना बरसे चले जाते हैं। कुछ बूंदा-बांदी होती है तो मौसम में उमस ओर अधिक आ जाती है। आम आदमी उमस से यहां पूरी तरह बेहाल है। मौसम की अच्छी बारिश का सभी को इंतजार बना है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह को तेज धूप निकली तो लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बाद आकाश में काले बादल छा गए। तीन बजे के लगभग बादल गरजे और कुछ देर के लिए बारिश हुई। मौसम विभाग ने 1.6 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की। बारिश के बाद अचानक उमस बढ़ गई। आम आदमी पसीने-पसीने दिखाई दिया। कांवड ले जा रहे शिवभक्त भी पसीने में तरबतर दिखाई दिए। बादल तो रोज यहां आते हैं लेकिन गरज कर बिन बरसे चले जाते हैं। मौसम की अच्छी बारिश अभी तक जिले में नहीं हुई है। आम जनता को बारिश का इंतजार है। अधिकतम तापमान यहां 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें