फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और साली को छत से फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। पुलिस ने दहेज के लिए पत्नी और साली को छत से फेंकने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, आरोपी की घायल पत्नी और साली का निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के बघरा निवासी इंतजार की पुत्री शाइस्ता का निकाह दो साल पहले चरथावल देहात के मरियमपुरा निवासी उस्मान के साथ हुआ था। आरोप है दो दिन पूर्व ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न करने पर शाइस्ता और उसकी 11 वर्षीय बहन शाहीन को छत से धक्का दे दिया था। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थी। नाजुक हालत में दोनों का उपचार चरथावल के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया इंतजार ने शनिवार देर रात दामाद सहित चार लोगों के खिलाफ बेटियों पर जानलेवा हमला करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया है। रविवार को कस्बा प्रभारी आशुतोष कुमार ने आरोपी पति उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें