फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मतगणना स्थल की रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह कूकड़ा मंडी स्थल पर मीरापुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मतगणना स्थल की त्रिस्तरीय सुरक्षा का प्लान बनाया है। जिला प्रशासन के अनुमति वाले कार्ड के साथ ही मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश किया जा सकेगा। बिना कार्ड एंट्री नहीं होगी। कोई भी मोबाइल लेकर नही जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी के जवानों के अलावा 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मतगणना को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के मददेनजर पूरी तैयारी की है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मतगणना स्थल के बाहर व भीतर की तरफ चार एएसपी, 8 सीओ, 39 इंस्पेक्टर, 114 दरोगा, 193 हेड कांस्टेबिल, 619 कांस्टेबल व 350 होमगार्ड व शहर कोतवाली, नई मंडी व सिविल लाइन थाना पुलिस सहित 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दो कम्पनी पैरामिलिट्री व दो कम्पनी पीएसी को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि एसएसपी अभिषेक सिंह व सभी पुलिस अधिकारी मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। विजयी जुलूस व हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें