फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, मां व दो बच्चों समेत तीन की मौत, एक घायल

Sun, 12 Dec 2021 04:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यहां जानसठ रोड पर बाइक ट्रक से टकरा गई। इसमें मां व दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों में महिला व दो बच्चे शामिल हैं। 

विज्ञापन


ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में मां और दो बच्चों की मौत
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में जानसठ रोड पर बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में मवाना निवासी मां और दो बच्चों की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक घायल है।

जानसठ निवासी शोएब अपनी बुआ बड़ा मवाना निवासी अफसाना (35),  बुआ की बेटी अशमी (12) व बेटे महाज (9) के साथ जानसठ लौट रहे थे। निराना गांव के पास बाइक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में अफसाना और उसके दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शोएब घायल है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें