फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर क्षेत्र में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर क्षेत्र में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर क्षेत्र में सोमवार रात अलग-अलग मामलों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक शराब के नशे में नाले में गिर गया, जबकि दूसरे ने आत्महत्या कर ली। वहीं, हाईवे पर बेगराजपुर के निकट एक अन्य व्यक्ति का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा के नाले में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव की शनाख्त मोहल्ला तुलसीनगर निवासी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने युवक को नशे का आदी बताते हुए बिना पुलिस कार्रवाई के शव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। माना जा रहा है कि युवक देर रात शराब के नशे में नाले में गिर गया। नाले में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। उधर, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी युवक ने सोमवार रात सल्फास खा लिया। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, हाईवे पर भी बेगराजपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक व्यक्ति अचेतावस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान उत्तरी सिविल लाइन निवासी संजीव (44) पुत्र धीरसिंह के रूप में हुई। पीड़ित शव को बिना किसी कार्रवाई के ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें