फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना माफियाओं और विभाग का गठजोड़: सपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना माफिया और विभाग का गठजोड़ : सपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने गन्ना विभाग और माफिया में गठजोड़ का आरोप लगाया है। गन्ना माफिया की हेराफेरी के संबंध में राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन देकर माफिया के गन्ना भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी ने कहा कि गन्ना माफिया व अधिकारियों की मिली भगत से गन्ना समितियां भ्रष्टाचार की चपेट में है। कई समितियों में एक व्यक्ति की जमीन एक से अधिक मिलों में दर्शाकर डबल सप्लाई चल रही है। एक जमीन को परिवार के कई सदस्यों में दर्शाकर बॉड जारी किया गया है। इस नीति से छोटे किसानों का शोषण हो रहा है । ऐसे लोग जिन्होंने फर्जी पर्ची के आधार पर गन्ना डाला है इनका भुगतान रोका जाना चाहिए। वार्ता में ऐसे किसानो की सूची भी जारी की गई जो फर्जी तरीके से गन्ला डाल रहे हैं। जिया चौधरी, अमरनाथ ,विनय पाल, चन्दन चौहान ,सोमपाल भाटी, नगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, कारी गफ्फार, संजीव, सत्यवीर त्यागी, नरेन्द्र सैनी, अनिल सैनी, हारून कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें