फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार तीन बरातियों की मौत

Sun, 12 May 2019 11:44 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार शाम हाईवे पर खतौली में गांव तिगाई के पास देहरादून से दिल्ली लौट रहे बरातियों की कार सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार अन्य को गंभीर हालत में मोदीपुरम के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बस में सवार तीन लोग भी हादसे में घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मरने वालों में सरजीत (35) पुत्र रामकुमार निवासी कूंचा घासीपुरा, चांदनी चौक दिल्ली,  हरिपाल (26) पुत्र जगरूप पाल सिंह पुरानी सीमापुरी दिल्ली और राजेश (25) पुत्र यादराम गाजियाबाद के अंबेडकरनगर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रेलवे में ठेकेदारी करने वाले देहरादून उत्तराखंड निवासी एक व्यक्ति के बेटे की रविवार को शादी थी। मरने वाले युवक अपने चार अन्य साथियों गाजियाबाद निवासी लाखन, मुकेश, गोपाल व सचिन के साथ मारुति ईको कार से देहरादून गए थे।

कार को हरिपाल चला रहा था। शादी में शामिल होने के बाद ये शाम करीब छह बजे दिल्ली लौट रहे थे।  जैसे ही इनकी कार हाईवे पर खतौली मेें गांव तिगाई के पास पहुंची, सामने से आ रही खतौली डिपो की रोडवेज बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सभी लोग  क्षतिग्रस्त कार में  फंसे रह गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर खतौली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे  लोगों को जैसे-तैसे कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक सरजीत, हरिपाल व राजेश की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल थे। रोडवेज बस दिल्ली से हरिद्वार जा रही थी और उसमें करीब 55 यात्री सवार थे, जिनमें से जनपद मथुरा निवासी रघुबीरी, उसका बेटा टिंकू और दामाद मनीष भी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें