फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इनमें एक कुवैत से आया युवक है, जबकि दो प्रवासी श्रमिक हैं। तीनों को शहर के क्वारंटीन सेंटर में ही रखा गया था।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को कोरोना की 83 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें से तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संक्रमितों में कुवैत से आया युवक भी शामिल है। वह जिले के रथेड़ी गांव का रहने वाला है। इसके अलावा दो प्रवासी श्रमिक हैं। ये मिमलाना के रहने वाले हैं। दोनों महाराष्ट्र से आए थे। कुवैत से आए युवक समेत तीनों को दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल बेगराजपुर में भेज दिया गया है। जिले में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक कुल 97 मामले पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिनमें से 45 ठीक हो गए हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 51 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 प्रवासी श्रमिकों को किट देकर घर भेजा
मुजफ्फरनगर। क्वारंटीन केंद्रों में क्वारंटीन हुए प्रवासी श्रमिकों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेजा जा रहा है। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को क्वारंटीन केंद्र डीपीएस से 14 श्रमिकों, शिवा इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर से आठ और जीआईसी पुरकाजी से 21 प्रवासी श्रमिकों को राशन की किट देकर घर भेजा है। उन्होंने बताया कि इन प्रवासी श्रमिकों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्हें राशन की किट देकर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें