फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: परिवार पर टूटा गम का पहाड़, सड़क हादसे में सास-बहू समेत तीन लोगों की मौत

Sun, 20 Oct 2019 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
22-मंसूरपुर में सड़क हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक गांव पुरबालियान निवासी इरफान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग पर गांव बोपाड़ा के निकट तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने सामने से आ रहे सवारियों से लदे ई रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टाटा मैजिक ई रिक्शा पर पलट गई और उसके नीचे ई रिक्शा में सवार लोग दब गए। हादसे में सास बहू सहित तीन लोगों की मौत हो गईं और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसा रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हुआ और इसमें मरने वालों में निशा (35) पत्नी जोगिंदर, उनकी सास लाडो (60), निवासी गांव पुरबालियान और राजेंद्र (18) पुत्र मामचंद थाना रतनपुरी के गांव बरना के रहने वाले थे। हादसे के वक्त गांव पुरबालियान निवासी इरफान ई रिक्शा से मंसूरपुर से सवारियां लेकर पुरबालियान जा रहा था।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और किसी तरह मैजिक को ई-रिक्शा के ऊपर से हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और मेरठ भिजवाया। निशा को मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि लाडो की मेरठ और राजेंद्र की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य घायलों में ई-रिक्शा चालक इरफान, महेंद्री निवासी गांव बोपाड़ा, शांति, हिमांशु व जगदीश निवासी गांव जीवना शामिल हैं। हादसे के बाद आरोपी मैजिक चालक पलटे वाहन से निकलकर ईख के खेत में घुसकर फरार हो गया, पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है।

20-मंसूरपुर में सड़क हादसे में मरने वाली गांव पुरबालियान की रहने वाली मृतका लाडो का फाईल फोटो।

 

21-मंसूरपुर में सड़क हादसे में मरने वाली गांव पुरबालियान की रहने वाली मृतका निशा का फाईल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें