फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता इमरान मसूद पर आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट, बिना अनुमति कर रहे थे सभा

Sun, 20 Oct 2019 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
इमरान मसूद फाइल फोटो
विज्ञापन
सहारनपुर में पुलिस ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। उन पर बगैर अनुमति चुनावी सभा करने का आरोप है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीतरो थानाध्यक्ष मनोज गौतम के अनुसार 18 अक्टूबर की रात दस बजे इमरान मसूद तीतरो थाना क्षेत्र के गांव बाल्लू में चुनावी सभा कर रहे थे। इस सभा की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। 

इस बात का पता चलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे चुनावी सभा की अनुमति मांगी तो वे उसे दिखा नहीं सके। इसी मामले में पुलिस ने इमरान मसूद के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर में गंगोह उप चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का यह पहला मामला दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें