मुजफ्फरनगर। हेपेटाइटिस सी के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रति माह जिला अस्पताल में औसतन 300 लोगों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हो रही है। वर्ष 2025 के दौरान 3368 लोग हेपेटाइटिस सी पाजिटिव पाए गए। हालांकि उपचार के बाद 1188 मरीज स्वस्थ भी हुए।
एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.शमशेर आलम ने बताया कि बीमारी के उपचार के लिए लगभग तीन माह का कोर्स करना होता है। मरीज को 28-28 दिन की दवा तीन बार दी जाती है। जिन मरीजों का उपचार चलता है, उनकी नियमित जांच कराकर वायरल लोड लिया जाता है।
बताया कि मुख्य रूप से हेपेटाइटिस सी वायरस के कारण होता है। जो संक्रमित व्यक्ति के खून के संपर्क में आने से फैलता है। नशीली दवाओं के इंजेक्शन के लिए सुई और सिरिंज साझा करने अथवा बिना जांच किये खून चढ़ने से भी इस वायरस के संक्रमण का खतरा रहता है।