फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन मौत, 781 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से तीन मौत, 781 संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में शहर से लेकर देहात तक कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मृत्यु हो गई, जबकि 781 कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में अब तक मरीजों की संख्या 25244 पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या 205 हो गई है। 434 मरीजों के ठीक होने पर भी सोमवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 5985 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जिनका कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया। सोमवार को मेरठ लैब से 1669 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिनमें से 486 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एंटीजन जांच में 230 लोगों पॉजिटिव मिले तथा प्राइवेट लैब से 65 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस तरह जिले में सोमवार को 781 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले है। अधिकांश लोग मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें से गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को 434 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक 25244 मरीज कोरोना के मिले हैं, जिनमें से 19054 मरीज ठीक हो चुके है। बावजूद इसके मरीजों की संख्या बढ़ कर 5985 हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें