फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffaranagar: पेड़ से टकराई बोलेरो, महिला समेत तीन की मौत, दो बेटे घायल

Tue, 11 Apr 2023 10:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात बुढ़ाना- बड़ौत मार्ग पर बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में महिला समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक महिला के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सोमवार देर रात  बुढ़ाना- बड़ौत मार्ग पर चालक को नींद की झपकी आने से बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में मृतका के दो जवान बेटे भी घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


तितावी क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी जय कुमार की पत्नी पूनम देवी (50) अपने बेटे मनोज (28) और अंकुर (25) के अलावा रिश्तेदार वजिस  व विनित  (35) के साथ किसी काम से मेरठ के गांव पिलखवा गए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में किसान की गोली मारकर हत्या, शामली में पुलिसकर्मी के मकान में डकैती
विज्ञापन


सोमवार देर रात  वापस लौट रहे थे। जब उनकी कार लगभग दो बजे बुढाना से बड़ौत मार्ग पर पहुंची तो गाडी चालक को नींद की झपकी लग गई और गाडी सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में  सभी लोग घायल हो गए।

राहगीरों से सूचना पाकर बुढाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने वजिस, विनीत और पूनम देवी को मृत घोषित कर दिया गया।  
विज्ञापन


मनोज व अंकुर का उपचार कराया जा रहा है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि हादसे में महिला सहित तीन की मौत हुई हैं। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की अभी तहरीर नहीं आई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें