-मेपल्स एकाडमी में हुए कैंप में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मेपल्स एकाडमी में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
शिविर अनुशासन एवं सौहार्द की भावना का विकास करने के लिए हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड एसोसिशन डाॅ. मनोज सिंधी, एसओसी सहारनपुर श्वेता राठी की देखरेख में हुआ। कैंप में कक्षा-5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्काउट गाइड से संबंधित नियमों और अनुशासन की जानकारी दी गई। स्काउट का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा व प्रार्थना भी कराई गई।
प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने कहा कि स्काउट एवं गाइड अनुशासित रहकर किसी भी परिस्थिति में दूसरों की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। शिक्षक आकाश भाटी का योगदान रहा। विद्यालय निदेशक विपिन सिंघल एवं सोनम सिंघल ने शिविर में किए गए प्रदर्शन की सराहना की।