फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाले दंपती सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पैसा वसूलते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खालापार पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाले दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पैसा वसूलते थे। महिला चिह्नित किए गए व्यक्ति को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। इसके बाद वसूली की जाती थी।




पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 17 नवंबर को शौकीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि नगर निवासी एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल में मामला झूठा पाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व आरोपियों के मोबाइल फोन की काल डिटेल्स खंगाली। लोगों से पूछताछ भी की। जांच में आया कि शौकीन व उसकी पत्नी, दोस्त असलम हनी ट्रैप गिरोह चलाते हैं। लोगों को फंसा कर अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन

महिला लोगों को प्रेमजाल में फंसाती है। उसका पति व उसका दोस्त चिह्नित व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराते हैं। दंपती सहित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस गिरोह ने पंजाब में इस प्रकार की घटनाएं की हैं, उनकी जानकारी की जा रही है। आरोपियों का चालान कर दिया है।
-
ऐसे कराते थे झूठा मुकदमा-
गिरफ्तार शौकीन ने बताया कि वह पैसे वाले लोगों के मोबाइल नंबर हासिल कर अपने दोस्त को देता था। वह अपनी पत्नी को देता था। एक व्यक्ति को चिह्नित किया जाता था।
महिला चिह्नित व्यक्ति को मोबाइल पर बात कर अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थी, उसे सुनियोजित ढंग से किसी स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुछ समय व्यतीत करती थी। इसके बाद नजदीकी पुलिस थाने में जाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराते थे। वह पंजाब के संगरूर में रहता था। पंजाब में भी उनके गिरोह ने इस प्रकार की कई घटनाएं की हैं।

जेल में हुई थी मुलाकात-
शौकीन व असलम की मुलाकात जेल में हुई थी। दोनों ही गोकशी के मामले में बंद थे। शौकीन ने पुलिस को बताया कि असलम ने उससे कहा था कि उसकी नगर निवासी एक युवक से दुश्मनी है। वह उसे जेल भिजवाना चाहता है, जेल से बाहर आकर योजना बनाई। असलम ने उस युवक का मोबाइल नंबर लेकर उसकी पत्नी को दिया।
विज्ञापन

उसकी पत्नी ने युवक से मोबाइल पर बात कर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। 16 नवंबर को युवक को मिलने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया। तब शौकीन अपनी पत्नी को युवक के घर ले गया था। उसकी पत्नी ने कुछ देर बाद फोन किया तो वह मौके पर पहुंचा था। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर दुष्कर्म की झूठी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें