फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु जिलाध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार, ये है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष सहित तीन हमलावरों ने बुधवार देर रात पटेलनगर निवासी युवक और उसके दोस्त के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी विपुल शर्मा का मोहल्ले के ही सोनू पीनना के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। करीब ढाई माह पूर्व विपुल को बंधक बनाकर भी मारपीट की गई थी, जिसमें सोनू पीनना समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। बुधवार देर रात विपुल अपने दोस्त बचनसिंह कॉलोनी निवासी रोहित के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि सोनू पीनना के साथ ही भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर, अमित शर्मा, निवासी गांव रामपुर ने विपुल व रोहित को रास्ते में रोककर गालीगलौज करते हुए पुराने मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों दोस्तों के साथ मारपीट करते हुए उन पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों युवक बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फायरिंग करते हुए धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई संजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी लेते हुए तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। एसएसआई ने बताया कि रात में ही विपुल की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जिसकी फुटेज निकलवाई जा रही है।
टोल प्लाजा पर हंगामे में भी गया था जेल
मुजफ्फरनगर। भाकियू भानु गुट का जिलाध्यक्ष बलराम ठाकुर, निवासी गांव रामपुर करीब एक माह पूर्व रोहाना टोल प्लाजा पर हुए हंगामे में भी शहर कोतवाली पुलिस द्वारा जेल भेजा गया था। टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए गाड़ी निकलवाने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी बलराम ठाकुर ने अपने साथियों के साथ प्लाजा पर जमकर हंगामा करते हुए बूम बैरियर तोड़कर टोल भी फ्री कर दिया था। टोल प्लाजा मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बलराम ठाकुर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था और अब नई मंडी क्षेत्र में मारपीट व फायरिंग करने में पुलिस द्वारा फिर से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें