मवाना की टीम को आठ विकेट से हराया
मीरापुर। मॉडर्न इंटर कॉलेज रामराज में खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी मीरापुर में एसवीएस एकेडमी मवाना को आठ विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त ले ली। एसवीएस मवाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 18 ओवर में 90 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। उधर, सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी मीरापुर ने 13 ओवर में 91 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। कप्तान अमान जैदी ने नाबाद 22 रन बनाए। शिवा को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।