फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में दो घायल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौके से तीन जिंदा गोवंश, अवैध हथियार और वाहन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। पुलिस ने मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद तीन गोकशी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा गोवंश, अवैध हथियार और वाहन बरामद किए हैं।
बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव तावली के जंगल में कुछ आरोपी गोवंश के साथ मौजूद थे। पुलिस टीम ने तावली से लच्छेड़ा रोड स्थित जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को मौके पर तीन गोवंश के पास कुछ लोग खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

उनके पास दो मोटरसाइकिल और एक कार भी खड़ी थी। आरोपियों ने पुलिस को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में खालापार के गहराबाग निवासी नदीम और रहमतनगर निवासी बिलाल घायल हो गए।
पुलिस ने कांबिंग के दौरान गांव तावली निवासी आसिफ को भी गिरफ्तार किया। गांव तावली का आरिफ और शाहनवाज, खालापार के रहमतनगर का फैसल मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा गोवंश बरामद किए।
विज्ञापन

गोकशी करने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, तीन अवैध तमंचे, कारतूस, एक क्रेटा कार और दो बाइक भी बरामद हुई हैं।
सीओ ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर उनका चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें