फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांचवीं कक्षा का छात्र बताकर शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित अध्यापक ने थाने पर तहरीर देकर मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा स्थित स्कूल का पांचवीं कक्षा का छात्र बताकर एक युवक ने स्कूल के शिक्षक को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित अध्यापक ने थाना ककरौली पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की।
थाना नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अरुण कुमार सिंह ने ककरौली थाने में तहरीर देकर बताया कि वह थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में पढ़ाता है। वह मुज़फ्फरनगर से जौली मार्ग को होते हुए कम्हेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग से बाइक से स्कूल में आता है। शनिवार दोपहर उसे इंस्टाग्राम पर एक अनजान युवक का मैसेज आया, जो खुद को उनके स्कूल का पांचवीं कक्षा का छात्र बता रहा था। मैसेज में गंदी-गंदी गालियां देते हुए अध्यापक को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने पूछा कि उसका गुनाह क्या है तो कहा कि मेरा बोस बताएगा। मैं बहुत बड़ा बदमाश हूं। यही नहीं उक्त युवक ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पर ही वीडियो कॉल करके चाकू भी दिखाया। कहा कि तू जंगल के रास्ते से कम्हेड़ा आता है, तुझे यहीं जान से मार देंगे।
विज्ञापन

पीड़ित जान से मारने की धमकी मिलने पर काफी डरा हुआ है। पीड़ित अध्यापक ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें