मतगणना स्थल के पास रहेंगे गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता : प्रभात
मुजफ्फरनगर। रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि 10 मार्च को गठबंधन के 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता मतगणना स्थल के आसपास मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने कोई भी गड़बड़ करने की कोशिश की तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में मतगणना की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि रालोद को उम्मीद है कि प्रशासन इमानदारी से मतगणना कराएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी को मजबूती देने के लिए मतगणना स्थल के आसपास पहुंचें और मतगणना पर नजर बनाए रखें। रालोद ने हमेशा ईमानदार व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। लेकिन कुछ राजनीतिक दलों ने पिछले कुछ चुनाव में सारी हदें लांघ दी हैं, जिससे आम जनता का भरोसा अब इन पार्टियों से उठ गया है।
इस दौरान अंकित सहरावत, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, सदर प्रत्याशी सौरभ स्वरूप बंटी, कृष्णपाल राठी, राजपाल सिंह, कमल गौतम, धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, मनोज शर्मा, अनुपमा चौधरी, विकुल राठी, केपी सिंह, राजपाल, सरदार मेहर सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोमिन जौला, अंकित बालियान, यूनुस चौधरी, बालिंद्र मौर्य, पराग चौधरी, विकास कादियान, संजय प्रधान आदि मौजूद रहे।