फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस पर योगाभ्यास कर सीखा स्वस्थ रहने का मंत्र   

Thu, 22 Jun 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास करते साधक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में एक अलग ही उल्लास और ताजगी दिखाई दी। सुबह पांच बजे से ही लोग शहर में कई स्थानों पर आयोजित शिविरों में भाग लेने पहुंच गए। योग और प्राणायाम कर अपने सेहत के प्रति सचेत नजर आए। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशासन की ओर से मुख्य आयोजन किया गया। यहां राजनीतिज्ञ हस्तियों, प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में लोगों ने योग दिवस पर योगा कर स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाई। जिला प्रशासन और पतंजलि योग समिति के संयुक्त कार्यक्रम में पतंजलि समिति की पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं योग प्रशिक्षिका नीलम चौधरी ने योग और प्राणायाम कराकर लोगों को उनके लाभ भी बताए।  

केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, सुभाषचंद शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, एलडीएम शशि कुमार जैन, पूर्व विधायक सुरेश संगल, सुशीला अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने डीएम जीएस प्रियदर्शी को पतंजलि समिति की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरा योग दिवस मना रहे हैं। पूरी दुनिया आज भारत का अनुसरण कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपना रही है। डीएम जीएस प्रियदर्शी अैर सीडीओ अंकित अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 

पुलिस लाइन में योगाचार्य रविंद्र देव ने योग कराया। एसएसपी अनंत देव ने दीप प्रज्वलित कर योग के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संघ के प्रांत प्रचारक जयपाल सिंह, विजय छाबड़ा आदि रहे। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया। योग सेवा केंद्र पर जगदीश पालीवाल ने योग कराया। मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए योग को जरूरी बताया गया। भारत विकास परिषद ने भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम में बीजेपी के नेता बड़ी संख्या में शामिल हुए। आर्य समाज नई मंडी में योग शिविर में पतंजलि से आए योगाचार्य सत्यदेव ने योग कराया। वेदमंत्रों के साथ देवयज्ञ का आयोजन हुआ। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने योगाचार्य का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। आरपी शर्मा, योगेश्वर दयाल आर्य, सतीश कुमार आर्य आदि रहे। आर्य समाज शहर में हिंदू युवा वाहिनी ने योग शिविर का आयोजन किया।

योगाचार्य रोहित सिंघल ने योग शिक्षा देते हुए योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। अखिल भारतीय बंजारा सेवा संघ ने सुजडू में योग शिविर का आयोजन किया। नगर शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, होतीलाल शर्मा आदि रहे। पूर्वी पाठशाला में उत्तर प्रदेश आचार्यकुल ने हिंदू शक्ति संगठन के साथ मिलकर योग का कार्यक्रम किया। डॉ एसपी अग्रवाल, संजय अरोरा, राजवीर सिंह, नीलम मलिक, ब्रजपाल आदि रहे।       
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें