फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम पर आतंकवाद का आरोप लगाने वाले अज्ञानी: सैफी

विज्ञापन
दारुल उलूम में संस्था के मोहतमिम व नायब मोहतमिम से मुलाकात करते यूपी अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
यूपी अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन बोले: पीएम मोदी के सपने को पूरा कर रहा दारुल उलूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी बृहस्पतिवार को इस्लामी तालीम के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्होंने संस्था के प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान सैफी ने दारुल उलूम पर आतंकवाद के आरोप लगाने वालों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दारुल उलूम पीएम नरेंद्र मोदी के एक हाथ में कुरआन एक हाथ में कंप्यूटर के सपने को पूरा कर रहा है। जो लोग संस्था पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं व अज्ञानी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर संस्था के मेहमानखाने पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी का मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी व नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सैफी ने यहां दी जाने वाली शिक्षा और देशभक्ति की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के उलमा ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके लिए वह हमेशा याद किए जाते रहेंगे। मुलाकात के बाद वह पुस्तकालय गए। जहां उन्होंने ऐतिहासिक पुस्तकों के संबंध में जानकारी ली। एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया सहित अन्य इमारतों का भ्रमण करने के दौरान अशफाक सैफी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा में दारुल उलूम पर आतंकवाद का आरोप लगाने वालों में ज्ञान की कमी है। ऐसे लोगों को यहां आकर देखना चाहिए, साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास एजेंडे पर काम कर रही है। योगी सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। यही वजह है कि चुनाव में सभी वर्गों का वोट मिला। इस दौरान अनवर इंजीनियर, डॉ. गुलफाम सैफी, आस मोहम्मद सैफी, गुरबीर सिंह, चौधरी राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें